• Thu. Nov 26th, 2026

महावन के कार्ष्णि रमणरेती आश्रम में मनेगा गोपाल जयंती महोत्सव

Byvijay.singhal1233

Feb 17, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । महावन में कार्ष्णि उदासीन रमणरेती आश्रम में कार्ष्णि गोपाल जयंती महोत्सव का 95वां पंच दिवसीय वार्षिकोत्सव बुधवार से मनाया जाएगा। इसमें भारतवर्ष से संत समागम करेंगे। कार्यक्रम से पूर्व रमणरेती आश्रम के तीनों दरवाजों समेत पूरे परिवार को कोलकाता के कारीगर सजा रहे हैं। आश्रम के मीडिया प्रभारी कार्ष्णि हरदेवानंद महाराज ने बताया कि संत समागम के लिए 40 फीट चौड़ा और 40 फीट लंबा मंच तैयार किया गया है। श्रद्धालुओं के बैठने के लिए विशाल पंडाव बनाया गया है। भंडारे के लिए तीन स्थान चिह्नित किए गए हैं। बुधवार सुबह (18 फरवरी) 8 बजे गणेशादि पूजन और मंगल कलश स्थापना, 8:30 बजे से अखंड श्रीमद् गोपालविलास श्रीमद् भगवदगीता, वेदपाठ और संकीर्तन यज्ञ, 9:30 से 1:30 और 3 से 5 बजे तक उपदेश। 19 फरवरी को सुबह 6 बजे से श्री सदगुरुदेव का अभिषेक, 9 बजे से यज्ञोपवीत संस्कार, सुबह 9 से 12 बजे और फिर 3 बजे 6 बजे तक उपदेश। 20 फरवरी को सुबह 6 बजे श्रीगुरु कार्ष्णि कलपाचार्य का अभिषेक, सुबह 9 से 12 और शाम 3 से 6 बजे तक उपदेश, शाम 6:30 बजे संकीर्तन डोला यात्रा। 21 फरवरी को सुबह 10 बजे से होली महोत्सव का आयोजन होगा।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.