हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया में नाना के घर रहने आई एक किशोरी से युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। किशोरी के पेट में दर्द होने पर स्वजन ने उसे चिकित्सक को दिखाया तो वह 14 सप्ताह की गर्भवती निकली। इसे देख स्वजन के होश उड़ गए। पूछताछ करने पर उसने पूरी घटना बताई। गोवा पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके राया पुलिस को ट्रांसफर किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। राया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला करीब 10 वर्ष अपने पति और बच्चों के साथ गोवा में रहती है। पिछले वर्ष अप्रैल में महिला अपनी 13 वर्षीय बेटी को लेकर पिता की देखभाल करने के लिए राया के गांव आई थी। यहां पर बेटी की दोस्ती गोलू नामक एक युवक से हो गई। आरोप है कि दिसंबर में जब घर पर कोई नहीं था तो युवक ने बेटी के साथ दुष्कर्म कर दिया। इसके कुछ समय बाद बेटी गोवा चली गई। 29 मार्च को पीड़िता के पेट में दर्द हुआ। स्वजन उसे लेकर चिकित्सक के पास गए, जहां जांच में पता चला कि वह 14 सप्ताह की गर्भवती है। इसके बाद बेटी ने आपबीती स्वजन को सुनाई। चिकित्सक ने गर्भपात कराने से इनकार करते हुए गोवा पुलिस को सूचना दी। गोवा के मार्गाओ टाउन पुलिस की सब-इंस्पेक्टर अनुष्का ने आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घटनास्थल राया होने के कारण गोवा पुलिस ने मुकदमे को राया थाने में ट्रांसफर कर दिया। सीओ महावन श्वेता वर्मा ने बताया कि किशोरी के बयान व अन्य जानकारी के लिए पुलिस की टीम को गोवा भेजा जाएगा।7455095736
