• Sun. Apr 19th, 2026

मथुरा में मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ चलाया चेकिंग अभियान

ByVijay Singhal

Apr 19, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में दो और चार पहिया वाहनों में बदलाव कर उनका संचालन करने वालों के खिलाफ एआरटीओ प्रवर्तन व पुलिस ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर लगा कर चलाने वालों पर 79 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। बुलट बाइक के साइलेंसर में बदलाव कर तेज धमाके की आवाज निकालने वालों के खिलाफ सहायक संभागीय विभाग और पुलिस ने सख्त कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। इसके तहत शनिवार को आआरटीओ प्रवर्तन सतेन्द्र सिंह ने यातायात पुलिस के साथ मिलकर बाइक मिस्त्रियों की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। टीम के निशाने पर ज्यादातर बुलट की मरम्मत करने वाली दुकानें रहीं। इस दौरान दुकानों पर खड़ी बुलट बाइकों के साइलेंसरों को चेक किया। मॉडीफाइड साइलेंसर वाली बुलट बाइकों का चालान किया गया। साथ ही मिस्त्रियों को भी हिदायत दी गई कि वह बुलट मोटर साइकिलों के साइलेंसरों में बदलाव ना करें।इस बारे में जानकारी देते हुए एआरटीओ प्रवर्तन सतेन्द्र सिंह ने बताया कि बुलट मोटर साइकिल के साइलेंसरों में बदलाव कर तेज धमाके की आवाज करने वालों के खिलाफ शहर कोतवाली क्षेत्र में यातायात पुलिस के साथ चेकिंग अभियान चलाया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.