हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के सामने शनिवार को एक मिठाई की दुकान में आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा सभी सामान जल गया। गनीमत रही कि हादसा मंदिर के पट बंद होने के बाद हुआ जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। आग लगने के पीछे शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। श्री बांकेबिहारी मंदिर के गेट संख्या तीन के सामने श्री राधा बिहारी मिष्ठान भंडार है। शुक्रवार की रात कर्मचारी दुकान बढ़ाकर चले गये थे, लेकिन शनिवार की सुबह करीब चार बजे दुकान पर आये तो आग लगी देख उनके होश उड़ गये। उनके द्वारा अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया गया। काफी देर बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखा सभी सामान जल गया। सूचना पर फायर बिग्रेड पहुंची, लेकिन तब तक आग बुझा ली गई।दुकान स्वामी आकाश गोस्वामी ने बताया कि शुक्रवार की रात को आंधी आई थी। इससे डबल फेस होने के कारण बिजली के तारों में शार्ट सर्किट हो गया, जिससे आग लग गई। कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुकान में रखा लाखों रुपयों का सामान व मिठाई जल गई।नहीं पहुंच पाई फायर बिग्रेड की गाड़ीआग लगने की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। फायर बिग्रेड कर्मी पहुंचे, लेकिन विद्यापीठ चौराहा पर रेलिंग लगे होने के कारण फायर बिग्रेड की गाड़ी घटना स्थल तक नहीं पहुंच सकी। जिसके बाद फायर बिग्रेड कर्मी पैदल पहुंचे और दुकान के कर्मचारियों के साथ मिलकर अग्नि शमन यन्त्रों से आग पर काबू पाया।शाम तक गुल रही बिजलीडबल फेस होने के कारण क्षेत्र की विद्युत सप्लाई बाधित हो गई। जानकारी पर बिजली कर्मचारी पहुंचे, लेकिन देर शाम तक बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हुई। मंदिर क्षेत्र में कई घंटों तक बिजली न आने से परेशानी का सामना करना पड़ा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
