• Fri. Nov 27th, 2026

बाइक की टक्कर से बालिका की मौत

Byvijay.singhal1233

May 13, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव में श्रीबलभद्र इंटर काॅलेज के पास पुरानी डेयरी के सामने सोमवार शाम लगभग 4 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। बलदेव की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रही 9 वर्षीय बालिका को टक्कर मार दी। चालक बाइक सहित भागने में सफल रहा। परिजन बालिका को निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। बालिका कक्षा 3 में पढ़ती थी। कस्बे के पुरानी डेयरी निवासी चंद्रभान की बेटी तन्नु घर के सामने सड़क पार कर रही थी। तभी बलदेव की ओर से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने बालिका को रौंद दिया और भाग गया। बालिका को परिजन गंभीर अवस्था में अस्पताल ले गए। यहां सिर में गंभीर चोट आने के कारण डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ धर्मेंद्र चौहान ने बताया इस संबंध में परिजन ने कोई सूचना नहीं दी है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.