• Fri. Nov 27th, 2026

मथुरा की जेल में बंदियों के बीच होगी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

Byvijay.singhal1233

Feb 7, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों के बीच सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसके लिए सभी बैरकों से बंदियों का चयन किया गया है। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। बंदियों का मानसिक तनाव कम करने तथा उनके बौद्धिक स्तर को बढ़ाने के लिए उनके बीच सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन जेल प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। इसके लिए जेल की प्रत्येक बैरक से बंदियों का चुनाव किया जा रहा है। इसके बाद सभी के ग्रुप बना कर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराई जाएगी। बंदियों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग ने बताया कि बंदियों के बीच सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा। इसके लिए सभी बैरकों से टीम का चुनाव किया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले विजय बंदियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले बंदी जेल पुस्तकालय से पुस्तक लेकर तैयारी करने में जुटे हैं। जेल शिक्षक द्वारा बंदियों का सहयोग किया जा रहा है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.