हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यूपी बोर्ड के विद्यालय में विद्यार्थियों को लैंगिक समानता का पाठ पढ़ाया जाएगा। इसके लिए सुबह प्रार्थना के समय जानकारी देकर लैंगिक भेदभाव की जानकारी छात्र-छात्राओं को दी जाएगी। विभिन्न गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा। जिले में 36 राजकीय, 93 अनुदानित एवं करीब 460 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय हैं। इनमें अध्ययनरत कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थियों को अब लैंगिक समानता के प्रति जागरूक करने के लिए शिक्षा विभाग ने कदम उठाया है। इसके तहत विद्यार्थियों को लैंगिक समानता के बारे में अवगत कराया जाएगा। इसके लिए स्कूलों में प्रार्थना के समय शिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं को लैंगिक विषय से जुड़े प्रेरक प्रसंग, कहानियां एवं संक्षिप्त उद्बोधन आदि सुनाए जाएंगे। विभिन्न कीर्तिमान स्थापित कर विश्व में सम्मान प्राप्त करने वाली महिलाओं के बारे में भी बताया जाएगा। लैंगिक समानता विशेषकर महिलाओं एवं लड़कियों को समान अवसर प्रदान करने से है, ताकि उन्हें परंपरागत सोच पर आधारित सामाजिक, शैक्षिक असमानता के दायरे से बाहर लाकर उनको समुचित विकास का अवसर प्रदान किया जा सके। भास्कर मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा, शिक्षा विभाग ने नई पहल शुरू की है। इससे भेदभाव भी कम होगा। छात्र-छात्राओं को लैंगिक समानता की जानकारी होना भी जरूरी है। इसलिए उनको प्रार्थना के समय यह जानकारी दी जाएगी।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
