• Wed. Nov 25th, 2026

गौभक्त शैलेन्द्र पहलवान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग

Byvijay.singhal1233

Feb 16, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा ।गौभक्त शैलेन्द्र पहलवान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग की है ।राष्ट्रीय गोरक्षक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र पहलवान ने कहा कि हमारी गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए। नहीं तो जेल भरो आंदोलन और नंगे पैर चलने की कसम खाई थी। एक माँ माह में 6 महीने दूध पिलाती है एक  गौ माता  हमारी जिंदगी भर भर दूध पिलाती है। योगी जी भी एक गौ रक्षक है। एक पुत्र अपनी मां का दर्द समझता है। गौरक्षक भाई अपनी जान पर खेल कर गौ माता की सेवा करते हैं। अपनी मां की सेवा तो बेटा करता है। इसके मूत्र से दवाइयां बनती हैं और इसके गोबर से औषधि और धूप बत्ती बनती है। प्राचीन काल में गौ माता की सेवा हमारे कृष्ण भगवान ने भी की थी। पिछले दिनों राष्ट्रीय गौरक्षक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र पहलवान ने घोषणा करते हुए यहाँ तक कह दिया की यदि कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित नहीं किया जाता तो वे अपने प्राण भी त्याग सकते हैं । उन्होंने सरकार से निवेदन करते हुआ कहा है कि हमारी माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए । जिससे गो तस्करी और गौ हत्या पर पूरी तरह विराम लगे, बूचड़ खाना पर भी प्रतिबन्ध लगना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश आदित्यनाथ योगी को सम्बोधित करते हुए कहा की आप भी एक गौ रक्षक है, गौ माता को अपनी माता से बढ़कर मानते हैं, आपको हमारी मांगों पर गंभीरता से विचार करना होगा । शैलेंद्र पहलवान का कहना हैं कि एक मां कुछ समय तक दूध पिलाती है और गौ माता हमारी हमेशा हमें दूध पिलाती है । इसके लिए हमें प्राण त्याग ने पड़े तो हमारे लिए गर्व की बात है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.