• Mon. Jun 29th, 2026

कृष्णापुरम काॅलोनी औरंगाबाद स्थित कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग करने वाले आरोपी गिरफ्तार

ByVijay Singhal

May 1, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सदर थाना क्षेत्र स्थित कृष्णापुरम काॅलोनी औरंगाबाद स्थित कोचिंग सेंटर के बाहर एक अप्रैल को फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि कृष्णापुरम काॅलोनी में कोचिंग सेंटर के बाहर आरोपी ने साथियों के साथ तमंचे से फायरिंग कर दहशत फैलाने का प्रयास किया था। इस मामले में हल्का इंचार्ज त्रिमोहन सिंह ने सुनील, शैलेश व दीपू के खिलाफ सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने औरंगाबाद क्षेत्र से आरोपी से पकड़ लिया। कब्जे से तमंचा-कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम अलीगढ़ के थाना गोंडा निवासी दीपू उर्फ दीपक बताया। पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले काफी समय से औरंगाबाद स्थित मोती एनक्लेव में किराये पर रहता है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.