• Mon. Jun 29th, 2026

पूर्व विधायक राजकुमार रावत को झटका:मथुरा में रिटर्निंग ऑफिसर को कांग्रेस प्रत्याशी घोषित करने के लिए लेना पड़ा फैसला; श्याम सुंदर उपाध्याय को माना अधिकृत प्रत्याशी

ByVijay Singhal

Apr 19, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में निकाय चुनाव के दौरान कांग्रेस का अधिकृत प्रत्याशी घोषित करने के लिए निर्वाचन अधिकारी को निर्णय लेना पड़ा। मथुरा वृंदावन नगर निगम के मेयर पद के लिए कांग्रेस के प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि के बाद मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। जिसके बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू को कांग्रेस का अधिकृत प्रत्याशी माना। जबकि पूर्व विधायक राजकुमार रावत को निर्दलीय प्रत्याशी । कांग्रेस में मेयर पद के अधिकृत प्रत्याशी के लिए निर्वाचन आयोग को निर्णय लेना पड़ा। इससे पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी में किस कदर गुटवाजी हावी है। कांग्रेस का एक गुट जहां श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू के पक्ष में था तो दूसरे गुट ने राजकुमार रावत को पार्टी की सदस्यता दिलाकर उनको चुनाव मैदान में उतार दिया। यह गुटबाजी ही थी कि पहले श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू ने अपना नामांकन दाखिल किया तो कुछ देर बाद राजकुमार रावत ने नामांकन दाखिल कर दिया। दोनों ने ही नामांकन पत्र के साथ कांग्रेस पार्टी द्वारा दिए गए अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने के पत्र को भी दाखिल किया। चुनाव अधिकारी (रिटर्निंग) ऑफिसर/अपर जिलाधिकारी विजय शंकर दुबे द्वारा जारी आदेश मे कहा गया है कि बृजलाल खाबरी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राजकुमार रावत और श्याम सुंदर उपाध्याय को 16 अप्रैल को प्रारूप 7क निर्गत किये गए थे। नामांकन के अंतिम दिन 17 अप्रैल को दोपहर 3 बजे बृजलाल खाबरी द्वारा प्राधिकृत उम्मीदवार के प्राधिकार पत्र को निरस्त करते हुए दूसरे उम्मीदवार के पक्ष में प्राधिकार पत्र निर्गत नहीं किया। दोनों उम्मीदवार में से सर्वप्रथम नामांकन पत्र श्याम सुंदर उपाध्याय द्वारा 16 अप्रैल को सुबह 11 बजे प्रस्तुत किया गया। ऐसी स्थिति में नगर निगम मथुरा-वृंदावन के महापौर हेतु श्याम सुंदर उपाध्याय को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से खड़ा गया अधिकृत उम्मीदवार माना जायेगा एवं राजकुमार रावत का निर्दलीय उम्मीदवार माना जायेगा। आदेश में कहा गया है कि प्रारूप 7क नामांकन के लिए निर्धारित अंतिम दिनांक व समय के पूर्व रिटर्निंग अधिकारी काे उपलब्ध करा दिया गया है। ऐसे मामलों में जिस उम्मीदवार द्वारा सबसे पहले अपना नामांकन पत्र उपलब्ध कराया जायेगा वहीं उम्मीदवार दल द्वारा खड़ा किया गया अधिकृत प्रत्याशी माना जाएगा। शेष सभी उम्मीदवार उस दल द्वारा खड़े किये गये वो अधिकृत नहीं माने जायेंगे। जबकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी ने रिटर्निंग ऑफिसर को पत्र लिखते हुए राजकुमार रावत को अधिकृत प्रत्याशी बताया था। इसके साथ ही पत्र में श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू की दावेदारी को फर्जी बताया था।निर्वाचन आयोग के इस निर्णय के बाद राजकुमार रावत और उनके गुट में मायूसी छा गई। रिटर्निंग अधिकारी के इस फैसले से राजकुमार रावत के खेमे को बड़ा झटका लगा। राजकुमार रावत 5 दिन पहले ही बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। वह बहुजन समाज पार्टी से दो बार विधायक रह चुके हैं।श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू को रिटर्निंग अधिकारी द्वारा कांग्रेस का अधिकृत प्रत्याशी घोषित करने पर उनके खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। जैसे ही रिटर्निंग आफिसर ने श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू के पक्ष में फैसला सुनाया उनके समर्थक खुशी से झूमने लगे। श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू मथुरा नगर पालिका के चेयरमैन रह चुके हैं। मथुरा वृंदावन नगर निगम मेयर पद के लिए 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। चुनाव अधिकारी के अनुसार मथुरा-वृंदावन नगर निगम के महापौर पद हेतु 8 प्रत्याशी ने चुनाव मैदान में माने जायेंगे। जिनमें समाजवादी पार्टी से तुलसी राम शर्मा, आप पार्टी से प्रवीण भारद्वाज, बसपा पार्टी से राजा मोहतसिम अहमद, भाजपा से विनोद कुमार अग्रवाल, कांग्रेस से श्याम सुंदर उपाध्याय, शोषित समाज पार्टी से बबिता और राजकुमार रावत व रमेश निर्दलीय है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.