हिदुस्तान 24 तुवि न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 19 अप्रैल। मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के सचिव राजेश कुमार ने अवगत कराया है कि जनपद मथुरा में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को विधिवत, समयबद्ध, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराये जाने हेतु नियुक्त समस्त मास्टर टेनर्स की टेनिंग कलेक्टेªट सभागार में दिनांक 21 अप्रैल को अपरान्ह 03 से सांय 06 बजे नियत की गई है। इसी प्रकार जनपद मथुरा की नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष तथा सदस्यगणों का निर्वाचन कराये जाने हेतु नियुक्त समस्त पीठासीन अधिकारी एवं प्रथम मतदान अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण दिनांक 24 अप्रैल को पूर्वान्ह 10 से अपरान्ह 01 बजे तक बीएसए काॅलेज स्थित वाणिज्य विभाग नवीन भवन मथुरा में दिया जायेगा। जबकि नगर निगम मथुरा वृन्दावन के महापौर एवं पार्षदगणों का निर्वाचन कराये जाने हेतु नियुक्त समस्त पीठासन अधिकारी तथा प्रथम मतदान अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण दिनांक 25 अप्रैल को दो पालियों में प्रातः 10 से अपरान्ह 01 बजे तथा अपरान्ह 02 से सांय 05 बजे तक बीएसए काॅलेज स्थित वाणिज्य विभाग नवीन भवन मथुरा में दिया जायेगा।
7455095736
