हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। शहर कोतवाली इलाके कचरा लेकर भूतेश्वर फायर स्टेशन के समीप जा रहा वाहन अनियंत्रित हो कर sadka किनारे एक लगे बोर्ड से टकरा गया। गनीमत रही कि जिस समय हादसा हुआ उस समय फायर स्टेशन के बहार लगे बोर्ड के समीप कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने वाहन चालक और हेल्पर पर शराब पी कर गाड़ी चलाने का आरोप लगाया। भूतेश्वर फायर ब्रिगेड स्टेशन के बहार दोपहर लगभग ढाई बजे कचरा वाहन चला रहे एक ड्राइवर और हेल्पर ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे लगे बोर्ड तोड़ते हुए कचरा वाहन एक दुकान में घुस गया। तेज आवाज होने से वहां हड़कंप मच गया और लोगों ने घटना स्थल की ओर दौड़ लगा दी। हादसे के बाद लोगों को आते देख गाड़ी चला रहा हेल्पर गाड़ी से निकल कर फरार हो गया। लेकिन नशे में धुत ड्राइवर को लोगों ने पकड़ लिया। जिसने अपना नाम साहब सिंह एवं हेल्पर का नाम संदीप बताया। गाड़ी में पड़ी शराब की कैन के बारे मैं बताया कि वह उन्हें कबाड़ के लिए इकट्ठी कर रहा था। मौके मौजूद लोगों का कहना था कि अक्सर इन कचरा वाहनों को चलाने वाले ड्राइवर नशे मैं लापरवाही से गाडियां चलाते हैं और आए दिन इससे झगड़े होते हैं। सूचना मिलने पर नगर निगम के जेड एस ओ, एस एस यादव मौके पर पहुंचे। जिन्होने निरीक्षण कर तत्काल प्रभाव से लापरवाही से गाड़ी चला रहे ड्राइवर और हेल्पर को निलंबित कर दिया और आगे की कार्यवाही की बात कही। नगर निगम की गाड़ी के साथ हुआ हादसा वहां एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हो गया। जिसमें दिख रहा है कि भूतेश्वर तिराहा की तरफ से आ रहा नगर निगम के कचरा वाहन को किस तरह से चलाया जा रहा था। नशे की हालत में चलाए जा रहा कचरा वाहन अनियंत्रित हो कर बोर्ड से टकरा गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
