• Sat. Jul 25th, 2026

मथुरा में वन कर्मचारियों ने किया तीन मोर और एक बाज का रेस्क्यू

ByVijay Singhal

Jul 25, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वन विभाग ने घायल मिले एक बाज का रेस्क्यू कर उपचार के बाद जंगल में छोड़ दिया है। वहीं, घायलावस्था में मिले तीन मोर का मयूर संरक्षण केंद्र में उपचार किया जा रहा है। उन्हें स्वस्थ होते ही उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा। वन रेंजर अतुल कुमार तिवारी को दोपहर में यूपीसीडा के औद्योगिक क्षेत्र साइट-ए में एक बाज के घायल होने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची वन टीम ने घायल बाज का रेस्क्यू कर उसका उपचार किया। हालत में सुधार होने पर उसे जंगल में छोड़ दिया गया। बताया गया है कि बाज संभवत: करंट की चपेट में आने से बेसुध होकर जमीन पर आ गिरा था। इसके अलावा मथुरा एवं वृंदावन सहित तीन अलग-अलग क्षेत्रों में घायलावस्था में मिल तीन मोर का भी रेस्क्यू कर वन विभाग के दरोगा चंद्र मोहन शर्मा द्वारा मयूर संरक्षण केंद्र में लाया गया है। यहां दो तीन दिन से उनको एक बड़े बाड़े में रखकर उपचार किया जा रहा है। अभी भी तीनों मोरों की स्थिति नहीं सुधरी है। उन्हें भी स्वस्थ होते ही उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा। वन रेंजर अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि बाज के स्वास्थ्य में सुधार होने पर उसे जंगल में छोड़ दिया गया है। जबकि तीनों मोरों का अभी भी उपचार चल रहा है। स्वस्थ होने पर उन्हें भी छोड़ दिया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.