• Thu. Nov 26th, 2026

हाईवे स्थित साढ़े 11 एकड़ भूमि पर लगे हरे पेड़ों की वन विभाग ने शुरू की गणना

Byvijay.singhal1233

May 15, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जैंत थाना क्षेत्र में दिल्ली-आगरा हाईवे पर चौमुहां के पास स्थित साढ़े 11 एकड़ भूमि पर लगे हरे पेड़ों की गणना वन विभाग ने बुधवार से शुरू कर दी। ताज ट्रेपेजियम जोन में शामिल होने के बाद भी इस भूमि पर लगे 59 हरे पेड़ों को काट दिया गया था। इसके बाद ही भूमि पर लगे सभी हरे पेड़ों की गणना का निर्णय लिया गया था। हाईवे पर स्थित इस भूमि पर गुपचुप तरीके से कुछ दिन पहले 59 हरे पेड़ों को काट दिया गया था। मंगलवार को वन विभाग की टीम की जांच में हरे पेड़ कटे मिलने के बाद जैंत थाने में भूमि मालिकों के विरुद्ध वन रक्षक ने एफआईआर दर्ज कराई थी। बुधवार को वन क्षेत्राधिकारी गोवर्धन ब्रजेश परमार के नेतृत्व में एक टीम भूमि पर पहुंची। सुबह 11 बजे के करीब पांच सदस्यीय टीम ने हरे पेड़ों की गणना का कार्य शुरू किया। शाम चार बजे तक कुल 350 हरे पेड़ों की गिनती की गई। पेड़ों की पहचान के लिए उन पर नंबर भी डाले गए। करीब पांच घंटे तक हरे पेड़ों की गणना करने के बाद टीम वापस लौट आई। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि गणना का कार्य आगे भी जारी रहेगा। करीब पांच दिन में भूमि पर लगे सभी हरे पेड़ों की गिनती पूरी होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि गणना पूर्ण होने के बाद अगर एक भी पेड़ काटा जाता है तो उसकी जानकारी आसानी से मिल सकेगी। वन रक्षक प्रताप सिंह की ओर से 59 हरे पेड़ काटने पर मुंबई निवासी भूमि मालिक अर्जुन बुहावी, निरंजन बुहावी व दो अज्ञात के विरुद्ध जैंत थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि पुलिस भूमि मालिकों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.