हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। तीन दिन से लापता राजमिस्त्री का शव मंगलवार सुबह प्रह्ललानगर पुल के पास रेलवे पर दो हिस्सों में कटा मिला। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। प्रथम दृष्टया पुलिस का मानना है कि ट्रेन से कटकर राजमिस्त्री की मौत हुई है। थाना हाईवे के गांव बिरजापुर निवासी हरजेंदर 45 पेशे से राजमिस्त्री था। मृतक के भाई देवेंद्र ने बताया कि तीन दिन पहले घर से लापता होने के बाद मंगलवार की सुबह शव रेलवे लाइन पर मिलने की सूचना मिली थी। मृतक के पांच बच्चे हैं। राजमिस्त्री की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। दो हिस्सों में बंटे शव को हाईवे पुलिस ने कब्जे में लिया। प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने बताया कि ट्रेन से कटकर राजमिस्त्री की मौत हुई है। इस मामले में कोई भी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
