• Sat. Nov 28th, 2026

एक परिवार के 11 सदस्य अपनाएंगे हिंदू धर्म

Byvijay.singhal1233

Apr 28, 2025
Spread the love
फ़ोटो कलात्मिक है इसका नही है
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जमुनापार थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक व्यक्ति परिवार के 11 सदस्यों के साथ हिंदू धर्म अपनाने की बात कह रहा है। वीडियो में गांव के लोग भी दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो जमुनापार थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। शनिवार से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो संज्ञान में आने के बाद पुलिस सतर्क हो गई। थाना प्रभारी अजय किशोर ने बताया है कि परिवार के 11 सदस्य अपनी स्वेच्छा से यह कदम उठा रहे हैं। परिजन ने बातचीत में यह बात बताई है। पुलिस पूछताछ में परिजन ने बताया है कि उनके पूर्वज पहले गुर्जर समाज से थे, उन्होंने मुस्लिम धर्म परिवर्तन कर लिया था। अब परिवार के सदस्यों को हिंदू धर्म में आस्था दिखाई देती है। इसलिए परिवार के 11 सदस्य सोमवार को वृंदावन में हिंदू धर्म अपनाएंगे। सीओ संदीप कुमार ने बताया है कि परिवार वाले अपनी स्वेच्छा से यह कदम उठा रहे हैं। पूछताछ में उन्होंने किसी के दबाव की बात नहीं बताई है।
7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.