• Thu. Jul 16th, 2026

थैलाछाप डॉक्टर की उपचार के दौरान पांच वर्षीय मासूम की मौत

ByVijay Singhal

Jul 16, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना मांट क्षेत्र के गांव जाबरा के मजरा लक्ष्मीनगर निवासी युवक के बुखार से पीड़ित पांच वर्षीय मासूम की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन ने अपंजीकृत चिकित्सक पर गलत इलाज करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी चिकित्सक को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामगोपाल उर्फ गब्बर का पांच वर्षीय पुत्र निखिल पिछले कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित था। परिजन के अनुसार उसका उपचार मांट स्थित एक चिकित्सक के यहां कराया जा रहा था। आरोप है कि चिकित्सक की लापरवाही और गलत दवा देने से बच्चे की हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में परिजन उसे लेकर दूसरे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ अमरनाथ यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.