हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के निदेशक ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अन्तर्गत लाभार्थी के पंजीकरण की समीक्षा आंगनवाड़ी केन्द्र वार की गई। जिले के अधिकांश आंगनबाडी केन्द्रों पर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के एक भी लाभार्थी महिला का पंजीकरण विभाग के पोर्टल पर नहीं किया गया। जिस पर उन्होंने जनपद के बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी और लाभार्थियों के शत प्रतिशत पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। इस पर जिला कार्यक्रम अधिकारी योगेन्द्र कुमार ने जिले की 11 परियोजनाओं के सीडीपीओ व प्रभारी सीडीपीओ, 33 मुख्य सेविकाओं व ब्लाक समंवयक का आगामी आदेश तक वेतन रोक दिया है।प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के निदेशक के निर्देश पर जनपद में प्रधानमंन्त्री मातृ वंदना योजना अन्तर्गत लाभार्थीयो के पंजीकरण हेतु स्पेशल ड्राइव का संचालन किया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा विशेष अभियान के अन्तर्गत केन्द्रों की रिपोर्ट का संज्ञान लेने हेतु निर्देशित किया गया है कि जनपद में कुल आंगनवाडी केन्द्रों के सापेक्ष ऐसे आंगनवाडी केन्द्रों के प्रतिशत को दर्शाया गया है जिनके द्वारा एक भी लाभार्थी का पंजीकरण नहीं किया गया है।प्रभारी डीपीओ ने कहा कि जनपद में पीएमएमवीबाई से संबधित अधिकारियों / कार्मिकों द्वारा योजना के कार्य गम्भीरता से नहीं किया जा रहा है, यह कृत्य केवल ‘भारत सरकार के निर्देशों की अवहेलना है, अपितु राज्य स्तर पर योजना की प्रगति को प्रतिकूल रूप से प्रभावित करने वाला है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
