हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। परिवहन निगम की मथुरा डिपो में नई बसों के आने का इंतजार लगातार लंबा होता जा रहा है। यही कारण है कि निगम के कर्मचारियों को नीलामी की प्रक्रिया में चल रही बसों से यात्रियों को गंतव्य स्थल तक पहुंचाया जा रहा है। परिवहन निगम की मथुरा डिपो के बेड़े में वर्तमान में 139 बसें हैं। इसमें से 79 परिवहन निगम की हैं तथा 60 बसें अनुबंधित हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक ने 10 नई बसों की मांग मुख्यालय भेजी है। मांग को भेजे हुए काफी समय हो गया है, लेकिन अभी तक बस डिपो को नहीं मिल पाई हैं। इसके कारण अपनी उम्र पूरी कर चुकी 10 बसों का रोजाना संचालन किया जा रहा है। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि मांग मुख्यालय भेजी है। बस कब आएगी इसकी जानकारी तो नहीं दे सकते हैं, लेकिन बसों की आवश्यकता बहुत है। चूंकि मथुरा पर्यटक स्थली हैं और यहां यात्रियों का दबाव अधिक रहता है। जो बेड़े में बसें हैं उन्हीं से काम चलाया जा रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
