• Sat. May 2nd, 2026

पिता करता रह गया शादी की तैयारी, नकदी और आभूषण ले गई बेटी, आई मौत खबर

ByVijay Singhal

Apr 29, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर गांव बरौली (माइल स्टोन-140) के पास सोमवार की रात करीब 1 बजे हादसा हो गया। नोएडा से आगरा होते हुए कानपुर जा रहे बाइक सवार तीन लोगों को किसी वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक वाहन को भगा ले गया। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक और युवती की मौत हो गई। बाइक चलाने वाला युवक घायल है। पुलिस ने उसे बेहोशी की हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बाइक पर एक युवती और दो युवक सवार थे। इनमें कानपुर के थाना शिवली के एक ही गांव निवासी युवक और युवती की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक इसी थाना क्षेत्र के दूसरे गांव निवासी युवक घायल हो गया। उसे आगरा के कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी को बताया कि 16 अप्रैल से दोनों लापता थे। युवती घर से 7 लाख रुपये और दो लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लेकर गई थी। उन्होंने बेटी की शादी के लिए 7 लाख रुपये में खेत बेचा था। इस संबंध में गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई गई थी। बताया कि आरोपी युवक नोएडा में एक निजी फैक्टरी में नौकरी करता है। बीती रात वह ड्यूटी पर चला गया। पीछे से बेटी को दो युवकों के साथ बाइक से कानपुर भेज दिया। क्षेत्राधिकारी धर्मेंद्र चौहान ने बताया बाइक सवार युवक व युवती की मौत हो गई है। चालक अस्पताल में भर्ती है। शवों को पीएम के लिए भेजा है। वाहन की तलाश को जानकारी की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.