• Sat. Nov 28th, 2026

भाई-बहन पर गोली चलाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, तमंचे बरामद

Byvijay.singhal1233

Apr 29, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना मगोर्रा क्षेत्र के गांव अहमल में शनिवार रात चबूतरे पर सो रहे भाई-बहन को गोली चलाकर घायल करने के तीन आरोपी हरिओम, अरविंद और अजय को पुलिस ने देररात जोगीपुरा मार्ग से गिरफ्तार किया है। तीनों से तीन तमंचे समेत 6 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले में शीशराम निवासी हरिओम व अरविंद, नोविसा निवासी अजय, अहमल निवासी वीरेंद्र सिंह व हरिकेश समेत दो अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। गांव अहमल में गांव में बिजली न आने पर चंद्रपाल सिंह की बेटी शालू व बेटा अंकित रात करीब 10:30 बजे घर के चबूतरे पर चारपाई बिछा कर सो रहे थे। सौंख की तरफ से आए कार सवार बदमाशों ने दोनों में गोली मार दी थी। एक ही गोली से घायल दोनों भाई-बहन का हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। सीओ गोवर्धन आलोक सिंह ने बताया 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य की तलाश है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपियों ने शनिवार को गांव नगला अड्डा से कार किराए पर बुक की। हरिओम, अरविंद उर्फ अमन, अजय कार में बैठकर चारधाम मंदिरों के दर्शन करने गए। बाद में तीनों ने एक स्थान पर शराब पार्टी की। कार सवारों ने घर लौटने से पहले गांव अहमल में घटनास्थल से 50 मीटर की दूरी पर तमंचे से फायर किया। इसके बाद नशे में धुत एक बदमाश ने चबूतरे पर सो रहे भाई-बहन की तरफ तमंचे से गोली चला दी। इसमें दोनों घायल हो गए।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.