• Sat. Nov 28th, 2026

गौरे दाऊजी आश्रम में घुसकर तोड़फोड़, घर में मौजूद अकेली बेटी दहशत में…मां गई थी कचहरी

Byvijay.singhal1233

Apr 29, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन कोतवाली क्षेत्र स्थित गौरे दाऊ आश्रम में रहने वाली युवती पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। युवती ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई में जुट गई है। तराश मंदिर के पीछे गौरे दाऊ जी मंदिर गौशाला निवासी सत्यवती उर्फ संगीता ने बताया कि सोमवार को उनकी कोर्ट में तारीख थी। वह सुबह कोर्ट में तारीख के लिए गई। घर पर उनकी बेटी लक्ष्मी अकेली थी। तभी पीछे से गौरे दाऊजी आश्रम के महंत अपने साथियों के साथ आए और घर के अंदर घुस गए। लक्ष्मी ने विरोध किया तो उसके साथ हाथापाई की। आरोप है कि महंत और उनके साथियों ने घर में रखे सामान को तोड़ दिया। सीसीटीवी कैमरों को तोड़ने के बाद डीवीआर को अपने साथ ले गए। इसके बावजूद लक्ष्मी ने तोड़फोड़ करने का वीडियो बना लिया। इसके बाद अपनी मां को सूचना दी। सूचना मिलते ही मां वृंदावन पहुंची और बेटी की साथ कोतवाली गई। यहां उन्होंने तहरीर दी। सत्यवती ने बताया कि पूरे दिन पुलिस ने उन्हें कोतवाली में बिठाए रखा। रात को उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। सीओ सदर संदीप कुमार सिंह ने बताया कि घर में तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ तहरीर मिल गई है।तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.