• Sat. Nov 7th, 2026

प्रत्येक मंडी में कृषक स्वागत द्वार व विश्राम गृह बनाया जाए

Byvijay.singhal1233

Jun 1, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आगरा, अलीगढ़ मंडल के उद्यान विभाग एवं मंडी परिषद के अधिकारियों के साथ शनिवार को कृषि निर्यात, विपणन और विदेश व्यापार विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। राज्यमंत्री ने सभी मंडियों में प्रवेश द्वार के पास एक कृषक स्वागत व विश्राम गृह के निर्माण के निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित मंडी सचिवों को निर्देश दिया कि वे अपने क्षेत्र के निर्वाचित विधायकों से नियमित संवाद बनाए रखें। मंडी परिषद द्वारा किए गए कार्यों में विधायकों की सहमति सुनिश्चित हो और उनके निर्देशन में ही कार्यों को अंजाम दिया जाए। अधिकारियों को निर्देशित किया कि मंडी परिषद द्वारा निर्मित सड़कों की मरम्मत और अन्य आवश्यक कार्य विधायकों की सहमति से शीघ्र कराए जाएं। उन्होंने कहा कि मंडियों में आने वाले किसानों के लिए उचित बैठने की व्यवस्था और शीतल जल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि किसान यह महसूस करें कि मंडी उनकी है। मंत्री ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि उद्यान विभाग में संचालित सभी औद्योगिक योजनाओं का लाभ किसानों को दिलाया जाए। सभी पौधशालाओं में नियमित रूप से पौधों को तैयार कर किसानों को उपलब्ध कराया जाए।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.