• Thu. Nov 26th, 2026

सुरीर में प्रतिमा विसर्जन कर मां दुर्गा को दी विदाई

Byvijay.singhal1233

Oct 24, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर के कस्बा में पूजा पंडाल में स्‍थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन कर विदाई दी गई। विसर्जन यात्रा से पहले दुर्गा पूजा पंडाल में पूजन-अर्चन व सिंदूर की रस्‍म अदा की गई। महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित करके अपने सुहाग की रक्षा करने की कामना के साथ एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर ढोल नगाड़ों के बीच नृत्य किया। इसके बाद धूमधाम से विसर्जन यात्रा निकाली गई।
विसर्जन यात्रा में डीजे व बैंड बाजों की धुन पर नाचते गाते भक्त मां दुर्गा के जयकारों के साथ जमकर अबीर गुलाल उड़ा रहे थे। कस्बा के मुख्य मार्गो से निकलने के बाद विसर्जन यात्रा का यमुना नदी पर समापन हुआ। जहां विधि विधान से प्रतिमा को यमुना में विसर्जित कर दिया। विसर्जन यात्रा में डा. एके सिकदार (डा.बंगाली) तरुण सिकदार लक्ष्मण मंडल प्रदीप शर्मा देव छोंकर उपेंद्र छोंकर पुरोहित रविंद्र बनर्जी नमिता सिकदार प्रदीप मेडीकल, विनय शर्मा सोनू राघव समेत तमाम भक्त शामिल थे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.