• Sat. Jul 18th, 2026

फरह पुलिस ने 25 हजार के दो वांछित इनामी गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Jul 18, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान  देर रात मोहल्ला व्यापारियान कस्बा फरह स्थित घर से दबिश देते हुए 25 हजार के इनामी दो भाईयों को गिरफ्तार कर लिया। ये करीब चार माह पूर्व मारपीट एवं बलवे के मामले में फरार चल रहे थे। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार देर रात करीब पौने चार बजे प्रभारी निरीक्षक फरह छोटेलाल, उप निरीक्षक अजय सिंह मलिक, अरुण त्यागी ने पुलिस टीम के साथ मोहल्ला व्यापारियान, फरह स्थित घर से 25-25 हजार के इनामी सोहिल उर्फ साहिल उर्फ सोहेल और फारुख उर्फ शाहरुख निवासीगण को गिरफ्तार किया। कर चालान किया। एसपी सिटी ने बताया कि 29 मार्च को फरह में परखम चौराहे के समीप काले की कवाड़ की टाल पर गांव फतिहा निवासी प्रीतम सिंह से उधारी के रुपये को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि इसको लेकर काले ने अपने आधा दर्जन से अधिक परिजन आदि के साथ एक राय होकर प्रीतम आदि के साथ मारपीट पथराव करते हुए जानलेवा हमला दिया था तो बाजार में हंगामा काटा था। इस मामले में पुलिस ने काले समेत आठ लोगों के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। तभी से पुलिस इनामी आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ कर पुलिस ने चालान किया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.