• Mon. May 18th, 2026

डेयरी में पाउडर और पामोलिन से बन रहा था नकली पनीर, परिसर सील

ByVijay Singhal

Feb 22, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शुक्रवार को नौहझील में एक डेरी पर छापा मारा। यहां पाउडर और पामोलिन से नकली पनीर बनाया जा रहा था। टीम ने डेयरी परिसर को सील करने के साथ ही पाउडर, रिफाइंड और घी को सीज कर दिया है। वहीं डेयरी पर बिक्री के लिए तैयार किया गया 90 किलो नकली पनीर नष्ट करा दिया गया। टीम ने सभी पदार्थों के नमूने लेकर भी जांच के लिए भेजे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय धीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में एफएसडीए की टीम पुलिस बल के साथ नौहझील के निषादराज तिराहा स्थित बांके बिहारी डेयरी पर पहुंची। यहां स्किम्ड मिल्क पाउडर और पोमोलिन ऑयल से नकली पनीर बनाया जा रहा था। टीम ने डेयरी से नकली पनीर, घी, स्किम्ड मिल्क पाउडर और पामोलिन ऑयल के नमूने लिए। वहीं नकली पनीर बनाने में प्रयोग किए जा रहे। 26 हजार रुपये का 163 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर, 45 हजार रुपये का 238 किलो पामोलिन ऑयल और 66 हजार रुपये का 120 किलो घी सीज करने के साथ ही डेयरी परिसर को भी सील कर दिया। टीम को यहां 90 किलो पनीर भी तैयार मिला। पनीर को मौके पर गड्ढा खुदवाकर नष्ट कराया गया। विभाग ने डेयरी का लाइसेंस निलंबित करते हुए कारोबार पर रोक लगाने के भी आदेश दिए। इसके अलावा बाजना स्थित ऋषि डेयरी से पनीर का, मथुरा के कृष्ण नगर से अरहर दाल का, भूतेश्वर तिराहे से बूंदी के लड्डू का एक नमूना लिया। कुल 7 नमूने जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे गए। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम नरेश, धर्मेंद्र सिंह एवं भरत सिंह, अरुण राणा शामिल रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.