• Sat. Nov 21st, 2026

जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने मतदेय स्थलों पर आयोजित शिविरों का किया निरीक्षण

Byvijay.singhal1233

Nov 21, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत आज दिनांक 21 नवंबर 2026 को जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह जी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्लोक कुमार जी ने श्री गुरु कार्ष्णि इंटर कॉलेज एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय, महावन में आयोजित विशेष मतदाता पंजीकरण शिविरों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि पात्र युवाओं एवं महिलाओं का अधिकाधिक संख्या में पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। इसके लिए बीएलओ अपने-अपने मतदेय स्थलों पर सक्रिय रहकर आमजन को मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दें तथा उन्हें आवश्यक प्रपत्र भरने में सहयोग प्रदान करें। जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। मतदाता सूची में नाम दर्ज होना मतदान के अधिकार के प्रयोग की पहली और आवश्यक प्रक्रिया है। जिला प्रशासन, मथुरा की जनपदवासियों से अपील है कि विशेष अभियान दिवस का लाभ उठाएं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। अपना वोट बनवाएं, लोकतंत्र को मजबूत बनाएं। निरीक्षण में उप जिलाधिकारी महावन प्राजक्ता त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे सहित अन्य अधिकारी/ कर्मचारी मौजूद रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.