हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। जिले की जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने के लिए लोक निर्माण विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। निर्माण खंड-एक की ओर से करीब 6.81 करोड़ रुपये की लागत से 11 सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन सड़कों पर काम शुरू होगा। दो माह के भीतर मरम्मत कार्य पूरा कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। राया से तिरवाया मार्ग की मरम्मत पर 61.60 लाख रुपये खर्च होंगे। बलदेव जुगसना से नगला भरऊ मार्ग पर 59.30 लाख, राया-सादाबाद से कैसरगढ़ी मार्ग पर 57.50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी तरह बलदेव जुगसना से नगला कुंजनी वाया नगला बाला मार्ग पर 38.50 लाख, मथुरा-नौहझील से मरहला मुक्खा मार्ग पर 47.20 लाख, ओहावा से नगला गड़रिया मार्ग पर 35.70 लाख तथा मानागढ़ी से खाजपुर मार्ग पर 89 लाख रुपये की लागत से मरम्मत कराई जाएगी।बाजना रजवाहा पर पचहरा कोलाहर मार्ग से सद्दीकपुर मार्ग पर 39.10 लाख, लोहई से ब्योंही मार्ग पर 77.60 लाख, बड़े अलैपुर से मांट-वृंदावन मार्ग पर 97.60 लाख और छोटे अलैपुर के पास से दूधाधारी गांव तक मार्ग की मरम्मत पर 38.50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-एक के अधिशासी अभियंता गुलवीर सिंह ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही मरम्मत कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। विभाग का प्रयास है कि निर्धारित दो माह की अवधि में सभी सड़कों को दुरुस्त करा दिया जाए, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में राहत मिल सके।
