• Sun. Nov 22nd, 2026

एक्सप्रेस वे पर कंटेनर में लगी आग से मचा हड़कंप

Byvijay.singhal1233

Nov 22, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। राया के यमुना एक्सप्रेस-वे पर आगरा से नोएडा जा रहे एक कंटेनर में भीषण आग लग गई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली है। यह हादसा माइलस्टोन 110 के पास हुआ। कंटेनर से अचानक धुआं उठने लगा। चालक और परिचालक कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। महावन के सीओ संजीव कुमार राय ने बताया कि कंटेनर में आग लगी थी। उन्होंने यह भी बताया कि आग बुझा दी गई है और कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.