• Sun. May 17th, 2026

गोवर्धन के दानघाटी मंदिर क्षेत्र में बाहरी वाहन व ई-रिक्शे प्रतिबंधित

ByVijay Singhal

Feb 17, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के दानघाटी मंदिर क्षेत्र में बाहरी वाहनों व ई-रिक्शाओं आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मार्ग पर वाहन-ई-रिक्शा मिलने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। प्रशिक्षु आईपीएस व थाना प्रभारी गोवर्धन गोल्डी गुप्ता ने बताया कि नई यातायात व्यवस्था के तहत दानघाटी मंदिर क्षेत्र व डीग अड्डे की ओर जाने वाले वाहनों को रोकने के लिए सौंख अड्डे पर बैरियर लगा दिए गए है। पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है। इससे परिक्रमा व दर्शन करने वाले भक्तों को परेशानी नहीं होगी। जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। नई व्यवस्था के तहत डीग अड्डे से लेकर सौंख अड्डे तक ई-रिक्शे व बाहरी वाहन प्रवेश नहीं कर पाएंगे। परिक्रमा में जाने वाले ई-रिक्शाओं के लिए सौंख मार्ग से नगला सेऊ से रूट डायवर्ट किया गया है। स्थानीय व्यक्ति ही पहचान पत्र दिखाकर गाड़ी के साथ प्रवेश कर सकेंगे। परिक्रमा मार्ग में चार पहिया वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.