• Mon. Aug 10th, 2026

महावन की रमणरेती में प्रकृति और परमात्मा की अनुभूति एक साथ: कोविंद

ByVijay Singhal

Aug 10, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रमणरेती के दिव्य वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि यहां आकर उन्हें प्रकृति और परमात्मा की एक साथ अनुभूति हुई है। यहां का अलौकिक और शांत माहौल मन को असीम शांति देता है। इस दिव्य वातावरण से प्रभावित होकर उन्होंने भविष्य में आश्रम में तीन से चार दिन प्रवास करने की इच्छा संतों के समक्ष प्रकट की है। पूर्व राष्ट्रपति रविवार सुबह 8:30 बजे सपरिवार भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थली गोकुल-महावन स्थित उदासीन कार्ष्णि रमणरेती आश्रम पहुंचे। यहां संतों और गजराज (हाथी) ने उनका स्वागत किया। पूर्व राष्ट्रपति एक घंटे आश्रम में रहे। इस दौरान उन्होंने श्रीरमण बिहारी भगवान के दर्शन-पूजन किए। आश्रम की गोशाला में गायों को गुड़ खिलाया। पूर्व राष्ट्रपति ने रमणरेती के पीठाधीश्वर स्वामी कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि गुरुदेव के दर्शन कर वह स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं। इस मौके पर आश्रम के मीडिया प्रभारी स्वामी हरदेवानंद, कार्ष्णि गोविंदानंद महाराज, नागेंद्र महाराज, कार्ष्णि हरदेवानंद महाराज सहित अन्य उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.