• Mon. Aug 10th, 2026

मथुरा की छाता चीनी मिल को चालू कराने की मांग

ByVijay Singhal

Aug 10, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता थाना क्षेत्र में वर्षों से बंद पड़ी छाता चीनी मिल को फिर से चालू कराने और किसानों-मजदूरों की समस्याओं के समाधान की मांग पर रविवार को चाबी किसके पास है लिखे पोस्टर लेकर किसानों ने मिल के गेट पर 7 दिवसीय एवं रात्रिकालीन अनशन का शुभारंभ किया है। किसानों का कहना है कि मिल बंद होने से गन्ना किसानों को फसल बेचने के लिए बाहर जाना पड़ता है, जिससे उनका समय और परिवहन में खर्च बढ़ता है। साथ ही, स्थानीय स्तर पर रोजगार भी प्रभावित हो रहा है। यह आंदोलन शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से चलाया जा रहा है। समाजसेवी दीपक शर्मा (यमुना कॉकरोच) मिल के गेट पर पोस्टर लेकर बैठे हैं। उन्होंने क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों, युवाओं और नागरिकों से अपील की है कि वे इस जनहित के मुद्दे को मजबूती दें।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.