हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आरबीआई द्वारा चलन से बाहर किए जा चुके दो हजार के नोट बदलने के लिए मंगलवार सुबह से जिलेभर के बैंक तैयार है। बैंकों में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसके लिए पुलिस भी सहयोग करेगी। दो हजार के नोट को लेकर अधिकतर समस्याएं आरबीआई ने निपटा दी हैं। नोट लाने वाले की पहचान की कोइ आवश्यकता नहीं होगी। वह बैंक काउंटर पर दो हजार के दस नोट लेगा और बदले में 20000 रुपये दे देगा। हालांकि विशेष परिस्थितियों में नोट देने वाले की जानकारी करने का अधिकार बैकों के पास होगा। सभी बैंकों ने नोट वापसी को लेकर नियमों की जानकारी अपने अधिकतर ग्राहकों तक पहुंचा दी है। एलडीएम ताराचंद चावला ने बताया कि लोगों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है अभी काफी समय है। लोग आराम से अपने नोट बदल सकेंगे।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
