• Thu. Nov 26th, 2026

नोएडा डिपो में मथुरा की बसों का प्रवेश बंद

Byvijay.singhal1233

Mar 11, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नोएडा सेक्टर 37 के डिपो में मथुरा की बसों का प्रवेश स्थानीय कर्मचारियों ने बंद कर दिया है। बसों को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। इससे मथुरा डिपो के कर्मचारियों में आक्रोश है। नोएडा रूट पर चलने वाली दोनों बसें खाली आ रही हैं।
सवारियों को लेकर मथुरा और नोएडा डिपो के कर्मचारियों के बीच रार ठन गई है। नोएडा डिपो के कर्मचारियों ने स्थानीय अधिकारियों की शह पर सेक्टर 37 बस अड्डे पर मथुरा की बसों की एंट्री बंद कर दी है। मथुरा से नोएडा जाने वाली डिपो की दोनों बसों को बस अड्डे के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। उन्हें बाहर ही रोक दिया जाता है। इसके कारण मथुरा डिपो की दोनों बसें नोएडा से बिना सवारी लिए खाली लौटकर आ रही हैं। नोएडा डिपो के कर्मचारियों के इस व्यवहार से स्थानीय कर्मचारियों में आक्रोश है। बस चालक जगन्नाथ सिंह और परिचालक रवि तोमर ने बताया कि उन्हें बस लेकर अड्डे के अंदर नहीं जाने दिया गया। बाहर से ही भगा दिया गया। उन्होंने मथुरा डिपो के अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी है। सवारियां न मिल पाने की वजह से निगम को हजारों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। नोएडा डिपो में एंट्री न मिलने से स्थानीय चालक-परिचालकों में आक्रोश है। कर्मचारी दबी जुबान ये भी कह रहे हैं कि अगर मथुरा डिपो की बसों को डिपो में प्रवेश करने से रोका गया तो वे भी नोएडा डिपो से आने वाली बसों को बस अड्डे के अंदर नहीं जाने देंगे। बता दें कि नोएडा डिपो से सात बसें मथुरा आती हैं। मदन मोहन शर्मा, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा नोएडा बस लेकर जाने वाले चालक-परिचालकों ने इस बात की जानकारी दी है कि उन्हें नोएडा सेक्टर 37 बस अड्डे के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। ऐसा करना गलत है। इस बात की शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाएगी।
7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.