• Thu. Nov 26th, 2026

मथुरा में रात के अंधेरे में बिजली विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, दर्जनों स्थान पर मिली चोरी

Byvijay.singhal1233

Mar 11, 2024
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। महानगर के मसानी के डीग गेट क्षेत्र में लाइन लॉस को देखते हुए बिजली अधिकारियों ने सुबह तड़के बिजली चोरी चैकिंग अभियान चलाया जिसमे 10 लोगों को पकड़ा गया है। टीम ने कार्यवाही की वीडियो एवं फोटोग्राफी की है ।
लाइन लॉस को लेकर लगातार मुख्यालय द्वारा निर्देश दिए जा रहे हैं कि लाइन लॉस कम करते हुए राजस्व वसूली बढ़ाएं। इसी क्रम में बिजली विभाग की टीम ने तड़के अभियान चलाया। सुबह एसडीओ मसानी मानवेन्द्र गौतम के निर्देशन में जेई प्रतीक गुप्ता दिनेश यादव अनिल आदि कर्मचारियों ने इस क्षेत्र में चेकिंग करते हुए करीब 10 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। सी पैनल से अतिरिक्त केबिल डालकर बिजली उपयोग किया जा रहा था। टीम ने वीडियो एवं फोटोग्राफी की। कार्रवाई से अफरा-तफरी का माहौल रहा। कुछ ने केबिल हटाने का प्रयास भी किया लेकिन सफलता नहीं मिली। कार्रवाई से चीफ इंजीनियर संजय कुमार जैन, एसई शहरी सुरेश चन्द्र रावत एवं एक्सईएन अनिल कुमार पाल को अवगत कराया गया है। एसडीओ मसानी के अनुसार अभियान जारी रहेगा। लोगों से अपील की जा रही है कि वह मीटर से ही बिजली का उपयोग करें।

7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.