• Fri. Nov 27th, 2026

बिजली विभाग ने मथुरा जिले में 551 जगह मारे छापे, बड़ी तादाद में पकड़ी चोरी

Byvijay.singhal1233

Jun 10, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बिजली विभाग ने गत रात्रि बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद में 551 स्थानों पर चैकिंग की । यह अभियान शहर एवं देहात के अधिकतर क्षेत्रों में चलाया गया। इस दौरान आधा सैकड़ा से अधिक स्थानों पर चोरी पकड़ी गयी ।
चीफ इंजीनियर मथुरा जोन एसके जैन के निर्देशन में एसई विजय मोहन खेड़ा एक्सईएन सिद्धार्थ रंजन एसडीओ सचिन द्विवेदी एसडीओ अरविंद कुमार के अलावा मांट नौहझील कोसी छाता गोवर्धन आदि क्षेत्रों में चेकिंग कराई गई। इंजीनियर अपनी-अपनी टीम सहित मौजूद रहे। वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी की और अवैध केबलों को उतारा गया। कोसी के छाता में एसई प्रभाकर पांडेय ने एक्सईएन दिनेश यादवेन्दु एवं अन्य इंजीनियरों के साथ रेस्टोरेंट एवं फैमिली ढाबा चेक किए। एक्सईएन प्रथम गौरव कुमार,एसडीओ नवनीत सिंह ने साइट बी क्षेत्र में एसडीओ वृंदावन संदीप वार्ष्णेय ने वृंदावन में मसानी क्षेत्र में एसई शहरी सुरेश चन्द्र रावत एक्सईएन अनिल कुमार पाल एसडीओ मानवेन्द्र गौतम ने बरसाना में एसडीओ राहुल चौरसिया के निर्देशन में टीम ने चेकिंग की। एसडीओ नौहझील समर्थ श्रीवास्तव ने नौहझील क्षेत्र में एवं एक्सईएन गोवर्धन वीरेन्द्र सिंह के निर्देशन में टीम ने गोवर्धन में कॉमार्शियल एवं अन्य कनेक्शन चेक किए। एसडीओ रिषभ शर्मा ने टीम सहित मंडी चौराहा क्षेत्र में अभियान चलाया। बिजली अधिकारियो ने चैकिंग अभियान निरंतर चलने की बात कही है।
7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.