हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । शहर के कृष्णा नगर क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा एक सनसनीखेज मामला उजागर किया गया है, विभाग द्वारा विद्युत उपभोक्ता को लगातार कार्यालय बुला रहा था लेकिन उपभोक्ता कार्यालय नहीं पहुंच रहा था, विद्युत विभाग की टीम उपभोक्ता का बिजली मीटर भी उतार कर ले गई थी, मीटर लैब में बार बार बुलाये जाने पर भी उपभोक्ता के नहीं पहुंचने पर विभाग की ओर से रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। यह घटना कृष्णा नगर क्षेत्र की आशापुरम कॉलोनी की है, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि उपभोक्ता ने विद्युत विभाग का मीटर हटा कर अपनी ओर से ही दूसरा मीटर लगा लिया था, विभाग ने इस मीटर को फर्जी माना है, उपभोक्ता द्वारा फर्जी मीटर लगाये जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्यवाही की बात कही गई है, कृष्णा नगर उपकेंद्र के एक्सईएन तृतीय विपिन कुमार ने उपभोक्ता पर नियमानुसार कार्यवाही करने के लिए एसडीओ कृष्णा नगर को निर्देशित किया है, उपभोक्ता पर लाखों रुपये का जुर्माना होना भी संभावित है ।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
