• Fri. Aug 21st, 2026

मथुरा के शहर के लाजपत नगर में खुले पड़े हैं विद्युत पैनल बॉक्स

ByVijay Singhal

Aug 21, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर में विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए लगाए गए विद्युत पैनल बॉक्स हादसे का सबब बन सकते हैं। शहर के लाजपत नगर में विद्युत पैनल बॉक्स के ढक्कन खुले पड़े हैं और कई स्थानों पर इनमें विद्युत तार खुले दिखाई दे रहे हैं। व्यस्त मार्गों और सार्वजनिक स्थानों के आसपास ऐसी स्थिति राहगीरों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है लाजपत नगर निवासी श्याम बाबू अग्रवाल, डोरी लाल शर्मा का कहना है कि खुले पड़े पैनल बॉक्स की शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें बंद कराने या सुरक्षित करने की दिशा में कार्रवाई नहीं की गई है। बच्चे और राहगीर खुले पैनल के संपर्क में आकर हादसे का शिकार हो सकते हैं। विक्रम सिंह और राजकुमार सिंह का आरोप है कि विद्युत निगम के कर्मचारी इन पैनल बॉक्स की स्थिति से अनजान नहीं हैं। निरीक्षण के दौरान खुले बॉक्स दिखाई देने के बावजूद उन्हें दुरुस्त नहीं कराया जाता। बारिश के मौसम में इनमें पानी पहुंचने से करंट फैलने की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने विद्युत निगम से मांग की है कि खुले पड़े सभी विद्युत पैनल बॉक्स का तत्काल सर्वे कराकर उन्हें बंद कराया जाए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.