हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के जैत थाना पुलिस ने धार्मिक स्थलों पर महिलाओं से चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक वांछित बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, थाना जैत में दर्ज एक मामले में वांछित आरोपी विशाल कुमार (23) पुत्र नवाब सिंह निवासी सतलोनी खुर्द वेसवा, थाना इगलास, जनपद अलीगढ़ की तलाश की जा रही थी। सोमवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अल्लैपुर गांव से हाईवे की ओर कच्चे रास्ते से गुजर रहा है और फिर से चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद उसे दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक महिला से छीनी गई सोने की चेन, एक तमंचा .315 बोर, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस तथा बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। घायल आरोपी को उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल वृंदावन भेजा गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
