हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पांच वर्ष से अधिक समय से लंबित राजस्व वादों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए।
कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर, राजस्व प्रशासन, राजस्व वसूली, राजस्व वाद, आईजीआरएस संदर्भों तथा विभिन्न राजस्व प्रकरणों की समीक्षा बैठक की गई। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों से कहा कि प्रत्येक अधिकारी अपने न्यायालय में लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर तेजी से उनका निस्तारण कराएं। फैमिली आईडी योजना की प्रगति पर भी जोर दिया। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को प्रतिदिन समीक्षा बैठक करने और रोजाना लगभग एक हजार नई फैमिली आईडी बनाने का लक्ष्य लेकर कार्य करने के निर्देश दिए। गोशालाओं का नियमित निरीक्षण, साफ-सफाई और पशुओं की देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। दिव्यांगजन, वृद्धावस्था एवं निराश्रित महिला पेंशन के लंबित सत्यापन कार्यों को शत-प्रतिशत पूरा करने तथा आगामी चरण में सामूहिक विवाह योजना का सफल आयोजन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं। बैठक में एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अमरेश कुमार, वेद प्रिय आर्य, सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
