हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। दिव्यांग प्रमाणपत्र बोर्ड के सदस्यों पर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोपों की जांच अब तीन सदस्यीय समिति करेगी। सीएमओ डॉ. राधावल्लभ ने बताया कि दिव्यांग बोर्ड के सदस्यों पर 50 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है। इस मामले में लिखित में शिकायत भी प्राप्त हुई है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल, डॉ. संजीव यादव और डॉ. चित्रेश को जांच सौंपी गई है। समिति शिकायतकर्ताओं, बोर्ड के सदस्यों और संबंधित अधिकारियों के बयान दर्ज करने के साथ आवश्यक अभिलेखों की भी जांच करेगी। प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया, शासन के दिशा-निर्देशों के पालन और शिकायतों में लगाए गए आरोपों का बिंदुवार परीक्षण किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित दस्तावेज और रिकॉर्ड का भी मिलान किया जाएगा। सीएमओ ने समिति को पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ समयबद्ध तरीके से जांच पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि किसी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के विरुद्ध नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
