• Tue. Aug 18th, 2026

मथुरा में राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जिला टीम घोषित

ByVijay Singhal

Aug 18, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए मथुरा की जिला टीम का चयन कर लिया गया है। मदन मोहन मालवीय स्पोर्ट्स स्टेडियम प्रयागराज में 23 से 25 अगस्त तक प्रतियोगिता आयोजित होगी। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव जय सिंह ने बताया कि चयन प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से पूरी की गई। ट्रायल का आयोजन केआर डिग्री कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. दलवीर सिंह कौंतेय के देखरेख में संपन्न हुआ। इसमें जिलेभर से आए खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले के बाद कुल 31 प्रतिभाशाली एथलीटों का चयन जिला टीम में हुआ है।एसोसिएशन सचिव जय सिंह ने बताया कि चयनित सभी 31 खिलाड़ी 23 से 25 अगस्त तक प्रयागराज में मथुरा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। डॉ. दलवीर सिंह कौंतेय और एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे राज्य स्तर पर पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करेंगे। ट्रायल के दौरान उप जिला क्रीड़ाधिकारी आजाद सिंह, सह सचिव पदम सिंह कौंतेय, कोच दिनेश रजक, बलभद्र सिंह, लोकेश गौतम, देवेश यादव, कर्मवीर सिंह और योगेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.