हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम सीपी सिंह ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने सभी अवैध-अनधिकृत अस्पतालों और अपंजीकृत डॉक्टरों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम ने ओपीडी, आईपीडी, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, जननी सुरक्षा योजना, एफआरयू, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, बाल स्वास्थ्य, आरबीएसके, परिवार नियोजन, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन, राष्ट्रीय अंधता एवं दृष्टिक्षीणता नियंत्रण, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, एंबुलेंस, पीपीपी परियोजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आयुष्मान भारत, नियमित टीकाकरण, जन्म-मृत्यु पंजीकरण और पीसीपीएनडीटी आदि योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सीएमओ डॉ. राधावल्लभ से चिकित्साधिकारियों के समय पर अस्पताल में रहने, मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम ने पीसीपीएनडीटी कमेटी को नियमित अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच के निर्देश दिए। अस्पतालों में सफाई, तीमारदारों के लिए बेंच, आरओ व पेयजल और गर्मी में पंखों की व्यवस्था के साथ चिकित्सीय उपकरण व दवाओं की उपलब्धता तय करने को कहा। पीएचसी और सीएचसी की उपचार व्यवस्था मजबूत करने के भी निर्देश दिए। डीएम ने जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों का भुगतान, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, नवजातों की निगरानी, संस्थागत प्रसव बढ़ाने और मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर जोर दिया। आशा कार्यकर्ताओं को शत-प्रतिशत टीकाकरण और रिकॉर्ड ऑनलाइन अपडेट के निर्देश दिए। डीएम ने पात्रों के आयुष्मान कार्ड बनाने, आभा आईडी जनरेट करने एवं एंबुलेंस के तय समय में मरीज तक पहुंचने के निर्देश दिए। वहीं टीबी की जांच बढ़ाने, मौसमी बीमारियों के प्रति सतर्कता बरतने और समय पर इलाज तय करने पर जोर दिया। बैठक में सीएमएस नीरज अग्रवाल, सभी एसीएमओ एवं एमओआईसी मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
