• Thu. Nov 26th, 2026

जिला पूर्तिअधिकारी ने दिए निर्देश खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण माह दिनांक 01 से 03 फरवरी तक होगा

Byvijay.singhal1233

Feb 1, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 31 जनवरी। जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया है कि अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 योजनान्तर्गत माह दिसम्बर 2022 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण माह फरवरी 2023 में दिनांक 01 से 03 फरवरी 2023 तक होगा।
जनपद के समस्त राशन कार्ड धारकों को सूचित किया है कि सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए उक्त अवधि में संबंधित उचित दर विक्रेता से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत अन्त्योदय कार्ड धारकों को 14 किग्रा0 गेंहू व 21 किग्रा0 चावल कुल 35 किग्रा तथा पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को उनके कार्ड से संबद्ध प्रत्येक यूनिट पर 02 किग्रा गेंहू व 03 किग्रा0 चावल कुल 05 किग्रा0 प्रति यूनिट अनिवार्य रूप से प्राप्त कर लें, जिन उचित दर विक्रेताओं आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न करने सकने वाले उपभोक्ताओं को मोबाइल ओटीपी वैरीफिकेशन के माध्यम से वितरण दिनांक 03 मार्च को संपन्न होगा।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.