• Fri. Sep 11th, 2026

शाही ईदगाह में श्रीकृष्ण का जन्मदिन मनाने जा रही हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष पकड़ीं

ByVijay Singhal

Aug 28, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। सावन मास के सोमवार को ताजमहल में जलाभिषेक की कोशिश करने वालीं हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर को सोमवार देर रात फरह थाना पुलिस ने महुअन टोल प्लाजा पर हिरासत में लिया। वह मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद में श्रीकृष्ण का जन्मदिन मनाने जा रही थीं। देर रात उन्हें पुलिस ने महिला थाने भेजा। टोल प्लाजा चौकी के प्रभारी अशोक कुमार ने फरह थाने में मीरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मंगलवार को पुलिस ने उन्हें नोटिस तामील कराते हुए रिहा किया। एसपी सिटी डा. अरविंद कुमार ने बताया कि सोमवार रात को कंट्रोल रूम में सूचना मिली थी कि मीरा राठौर निवासी ताजगंज, आगरा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर शाही ईदगाह मस्जिद में भगवान कृष्ण का जन्मदिन मनाने आ रही हैं। टोल प्लाजा पर फरह पुलिस को तैनात किया गया। एसआई अशोक कुमार व उनकी टीम ने मीरा राठौर को वहां पकड़ लिया। मीरा से पूछताछ की गई तो उन्होंने कहा कि ईदगाह में भगवान का असली गर्भगृह है। उसी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनानी है। उन्हें हिरासत में लेकर महिला थाने भेजा गया। साथ ही उनके खिलाफ फरह थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्हें नोटिस तामील कराते हुए सख्त हिदायत दी गई है कि वह पुलिस की जांच में सहयोग करेंगी। जब भी पुलिस द्वारा बयान, पूछताछ आदि के लिए बुलाया जाएगा तो तत्काल हाजिर होंगी वरना, गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes
मथुरा स्टेशन से बच्चा चोरी का पर्दाफाश, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह प्रकरण को लेकर 6 दिसंबर को मथुरा में प्रस्तावित कार सेवा को लेकर हरिद्वार में अखाड़ा परिषद ने स्थिति स्पष्ट की है। हरिद्वार में अखाड़ा परिषद से जुड़े संतों ने कहा कि 6 दिसंबर को परिषद की ओर से मथुरा में किसी भी प्रकार की कार सेवा नहीं होगी। अखाड़ा परिषद किसी कार सेवा का समर्थन नहीं करती है और अखाड़ा परिषद का कार से सेवा से कोई मतलब नहीं है। यह बात उन्होंने हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ लाई गई रजत शिला का विधि-विधान से पूजन के दौरान कही। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज एवं निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज ने अपने स्थान पर संकल्पित रजत शिला का पूजन किया। उधर, संतों से कहा कि न्यायालय के आदेश के बिना वह किसी प्रकार का समर्थन नहीं करेंगे।डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जा सकता है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मामले का समाधान न्यायालय के माध्यम से ही संभव है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण में हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा विश्वास है। जिस प्रकार अयोध्या मामले में न्यायालय के माध्यम से फैसला आया, उसी प्रकार मथुरा प्रकरण में भी न्यायालय से निर्णय आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर को अखाड़ा परिषद की ओर से किसी भी प्रकार की कार सेवा का कार्यक्रम नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रकरण से संबंधित प्राचीन साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए जा चुके हैं और इन्हीं के आधार पर न्यायालय निर्णय करेगा। 7455095736
मथुरा में 6 दिसंबर को कार सेवा नहीं होगी:अखाड़ा परिषद ने किया कार्यक्रम रद्द,

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed