• Fri. Sep 11th, 2026

फरह क्षेत्र में दूषित कुटु के आटे के सेवन में 55 लोग बीमार, आगरा अस्पताल में भर्ती

ByVijay Singhal

Aug 28, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना फरह छेत्र के गांव परखम, बरोदा, मिर्जापुर, मखदूम, खैरट आदि गांव के लोग दूषित कुटु का आटा खाने से फूड प्वाइंजनिग के शिकार हो गए। दूषित कूटू के आटे के सेवन से गंभीर बीमार 6 लोगों को आगरा एसएन हॉस्पिटल,15 को जिला अस्पताल,11 सौ सैया अस्पताल ओर अन्य सभी को फरह के सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीमार होने वालो में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं की संख्या अधिक है। एक साथ 55 से अधिक लोगों की तबियत बिगड़ने से स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया। सुबह ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कस्बे की दुकानों पर कुटु के आटे के सैंपल लेने शुरू कर दिए है एवं डीएफओ धर्मेंद्र प्रताप सीएफएसओ योगेंद्र प्रताप ने अपनी टीम के कस्बे की सभी परचून की दुकानों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। इस दौरान दो दुकानों से मसाले और कुट्टू आटे के सैंपल लिए गए है। आधा दर्जन से अधिक 108 एम्बुलेंस लगई गई थी गई थी सूचना के बाद देर रात्रि एडीएम, एसडीएम सदर, तहसीलदार सदर के अलावा सीएमओ डॉ0 एके वर्मा, एसीएमओ डॉ0 अशोक कुमार, कंट्रोल रूम प्रभारी डॉक्टर भूदेव सिंह आदि अधिकारी पहुंचे। वहीं मंगलवार सुबह खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त धीरेंद्र प्रताप सिंह अपनी टीम को लेकर फरह पहुंचे और टीम ने कुटु का आटा बेचने वाले दुकानों पर सेंपलिंग करते हुए कस्बा की दो दुकान सील कर दीं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes
मथुरा स्टेशन से बच्चा चोरी का पर्दाफाश, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह प्रकरण को लेकर 6 दिसंबर को मथुरा में प्रस्तावित कार सेवा को लेकर हरिद्वार में अखाड़ा परिषद ने स्थिति स्पष्ट की है। हरिद्वार में अखाड़ा परिषद से जुड़े संतों ने कहा कि 6 दिसंबर को परिषद की ओर से मथुरा में किसी भी प्रकार की कार सेवा नहीं होगी। अखाड़ा परिषद किसी कार सेवा का समर्थन नहीं करती है और अखाड़ा परिषद का कार से सेवा से कोई मतलब नहीं है। यह बात उन्होंने हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ लाई गई रजत शिला का विधि-विधान से पूजन के दौरान कही। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज एवं निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज ने अपने स्थान पर संकल्पित रजत शिला का पूजन किया। उधर, संतों से कहा कि न्यायालय के आदेश के बिना वह किसी प्रकार का समर्थन नहीं करेंगे।डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जा सकता है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मामले का समाधान न्यायालय के माध्यम से ही संभव है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण में हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा विश्वास है। जिस प्रकार अयोध्या मामले में न्यायालय के माध्यम से फैसला आया, उसी प्रकार मथुरा प्रकरण में भी न्यायालय से निर्णय आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर को अखाड़ा परिषद की ओर से किसी भी प्रकार की कार सेवा का कार्यक्रम नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रकरण से संबंधित प्राचीन साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए जा चुके हैं और इन्हीं के आधार पर न्यायालय निर्णय करेगा। 7455095736
मथुरा में 6 दिसंबर को कार सेवा नहीं होगी:अखाड़ा परिषद ने किया कार्यक्रम रद्द,

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed