• Sat. Nov 28th, 2026

शीतला माता मंदिर पर फूल बंगला दर्शन को उमड़े मां के भक्त, प्रसाद किया ग्रहण

Byvijay.singhal1233

Apr 7, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर जयसिंहपुरा स्थित शीतला माता मंदिर में फूल बंगला दर्शन में मां के भक्तों की भीड़ उमड़ी। यहां पर सांयकाल भाजपा महानगर अध्यक्ष राजू यादव और स्थानीय पार्षद राकेश भाटिया ने दर्शन करके सभी को बधाई दी। सेवायतों ने महानगर अध्यक्ष और पार्षद का चुनरी ओढ़ाकर प्रसाद भेंट किया। महानगर अध्यक्ष ने चैत्र नवरात्र की सभी को बधाई दी और मां से भाजपा की मजबूती का आशीर्वाद भी मांगा। सेवायत आशुतोष चतुर्वेदी(मोनू) ने बताया कि प्रत्येक वर्ष अष्टमी पर मां के मंदिर में फूल बंगला सजता है और प्रसादी वितरित की जाती है। सेवायत ने बताया कि मां के दर्शन को भक्तों की भीड़ उमड़ती है। इस बार भी भक्तों की भीड़ ने पिछले रिकॉर्ड भी तोड़ डाले हैं। यहां भक्त दर्शन के साथ ही भंडारे में प्रसाद भी ग्रहण करते हैं। इस मौके पर एबीवीपी के पूर्व प्रांत प्रमुख राकेश चतुर्वेदी, शिक्षाविद रेनू चतुर्वेदी, संजय शर्मा, रामकिशन पाठक, कुंजबिहारी चतुर्वेदी, सेवायत प्रदीप चतुर्वेदी, प्रतीक चतुर्वेदी, नक्श भाटिया, भाजपा नेत्री रश्मि चतुर्वेदी आदि भाजपाई मौजूद रहे।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.