• Mon. Nov 9th, 2026

देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज को एक बार फिर मिली जान से मारने की धमकी

Byvijay.singhal1233

Jul 4, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में वर्षों से सक्रिय और सनातन बोर्ड की मांग को लेकर सुर्खियों में रहने वाले भागवताचार्य देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। बृहस्पतिवार को ठा. श्रीप्रियाकांतजू मंदिर कार्यालय के फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए ऑडियो मैसेज में उन्हें एक महीने के भीतर उड़ा देने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने ऑडियो में स्पष्ट रूप से कहा कि अगर ज्यादा होशियारी दिखाई गई तो अंजाम बुरा होगा और यह संदेश देवकीनंदन महाराज तक पहुंचा दिया जाए। इस धमकी के बाद मंदिर परिसर में सनसनी फैल गई और अनुयायियों में भय का माहौल बन गया है। मंदिर सचिव विजय शर्मा ने बताया कि इस मामले की शिकायत थाना जैंत प्रभारी और एसएसपी मथुरा को दी गई है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.