हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान ओमवीर (36) के रूप में हुई है। वह नंदू की गढ़ी का रहने वाला था। घटना की सूचना मृतक के चचेरे भाई तेजवीर सिंह ने बलदेव थाने में दी। तेजवीर ने बताया कि चौकी बरौली क्षेत्र में स्प्लेंडर प्रो बाइक पर सवार ओमवीर को अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सीओ संजीव कुमार राय के अनुसार मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर एकत्र हो गए थे। ओमवीर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और सभी का रो रो कर बुरा हाल है वही चचेरे भाई ने बताया कि ओमवीर के छोटे-छोटे बच्चे हैं अब उनके पालन पोषण में भारी दिक्कतें आएगी इसके साथ ही मृतक के भाई ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
