• Thu. Nov 26th, 2026

देवकीनंदन महाराज ने दिया पौधरोपण का मंत्र; शिष्यों से गुरु दीक्षा में मिला इसे पूरा करने का वचन

Byvijay.singhal1233

Jul 21, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में रविवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। श्रद्धालु अपने गुरुओं से मिलने के लिए उनके आश्रम और उनके निवास पर पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर वृंदावन स्थित प्रियाकांत जू मंदिर में नई पहल शुरू की गई है। यहां भागवताचार्य देवकीनंदन महाराज ने पर्यावरण संदेश के साथ गुरु पूर्णिमा मनाई। देवकीनंदन महाराज ने शिष्यों को नीम, पीपल, बरगद, बेलपत्र, जामुन आदि के 2100 पौधे वितरित किए। साथ ही सभी को पौधरोपण के प्रति संकल्प दिलाया। शिष्य अपने घरों पर जाकर यह पौधे लगाएंगे। साथ ही इनकी देखभाल करेंगे। इस मौके पर देवकीनंदन महाराज ने कहा कि जीवन के लिए वृक्ष बहुत जरूरी हैं। सभी लोग अधिकतम पेड़ लगाएं। आज यही गुरुमंत्र है। प्रियकांत जू मंदिर पर शिष्यों ने गुरु दीक्षा में पौधे लगाने का वचन दिया। पहले पर्यावरण संदेश दिया गया। इसके बाद गुरु पूजन हुआ।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.